Wednesday, July 24, 2019

शोएब अख्तर ने कहा- हारिस सोहेल वनडे और बाबर टेस्ट में कप्तानी करें; सरफराज फिट नहीं

खेल डेस्क. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने एक बार फिर सरफराज अहमद को कप्तानी से हटाने की मांग की है। अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए एक वीडियो में अख्तर ने कहा कि सरफराज टीम की कप्तानी के लिए सही नहीं हैं और ये बात वो पहले भी कह चुके हैं। रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब ने कहा कि अब हारिस सोहेल को छोटे फॉर्मेट यानी वनडे और टी-20 की कप्तानी देनी चाहिए जबकि मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज बाबर आजम को टेस्ट कप्तान बनाया जाना चाहिए। विश्व कप के दौरान भी शोएब ने सरफराज की कप्तानी को लेकर तमाम सवाल उठाए थे।

सरफराज को बाहर न करें
शोएब ने कहा, ‘सरफराज को कप्तानी देने का कोई मतलब नहीं है। पाकिस्तान को चाहिए कि वो सरफराज का इस्तेमाल एक विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर करे। बाबर को मैं शुभकामनाएं देना चाहूंगा। उन्होंने हाल के दिनों में काफी रन बनाए हैं।’

वर्ल्ड कप में भी उठाए थे सवाल
वर्ल्ड कप में वेस्ट इंडीज के खिलाफ पाकिस्तान की टीम महज 105 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद शोएब अख्तर ने सरफराज की कड़े शब्दों में आलोचना की थी। शोएब ने कहा था, ‘सरफराज जब टॉस के लिए आया तो उसका पेट निकला हुv। वह पाकिस्तान के इतिहास का सबसे अनफिट कप्तान है। विकेटकीपिंग करते समय सरफराज हिल भी नहीं सकता। शोएब मलिक को नहीं खिलाया गया। दो-तीन मैच बाद उसे टीम में लाएंगे।’

इमरान ने क्या कहा था?
पाकिस्तान के पीएम ने सोमवार रात अमेरिकी टीवी चैनल फॉक्स न्यूज को एक इंटरव्यू दिया था। इसमें उन्होंने दावा किया था कि आईएसआई ने अमेरिकी अफसरों को ओसामा बिन लादेन के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद ही अल कायदा के इस सरगना को अमेरिकी कमांडो ने एबोटाबाद में उसके ठिकाने पर मार गिराया था। पिछले आठ सालों से पाकिस्तान सरकार, सेना और खुफिया एजेंसी आधिकारिक तौर पर यही कहती आई हैं कि उन्हें लादेन के पाकिस्तान में होने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

डॉक्टर की रिहाई पर था सवाल
इंटरव्यू में इमरान से डॉक्टर शकील अफरीदी की रिहाई के बारे में पूछा गया। डॉक्टर अफरीदी के बारे में कहा जाता है कि उसने सीआईए को लादेन के ठिकाने के बारे में पुख्ता सूचना दी थी। अफरीदी को बाद में देश के खिलाफ जासूसी के आरोप में सजा सुनाई गई। वो अब भी पाकिस्तान की जेल में बंद है। अमेरिका चाहता है कि पाकिस्तान सरकार डॉक्टर अफरीदी को रिहा करे।  

अफरीदी तो जासूस है
इमरान ने कहा था, “यह भावनाओं से जुड़ा मामला है। शकील अफरीदी को पाकिस्तान में जासूस माना जाता है। हम अमेरिका के सहयोगी थे। हमने ही उन्हें लादेन के बारे में जानकारी दी थी। हम चाहते तो हम भी उसे पकड़ सकते थे। आईएसआई ने जानकारी लीक नहीं कि बल्कि इसे सीआईए के साथ शेयर किया। इसकी वजह से लादेन मारा गया। अगर आप सीआईए से पूछेंगे तो बताएगी कि फोन कनेक्शन के आधार पर ही पहली बार लादेन की लोकेशन मिली थी और उसे अमेरिका से शेयर किया गया था।”

No comments:

Post a Comment