Thursday, March 21, 2019

WhatsApp का ये खास फीचर FB मैसेंजर में भी मिलेगा

फेसबुक ने WhatsApp का एक बड़ा फीचर मैसेंजर में देने की तैयारी कर ली है. रिपोर्ट के मुताबिक मैसेंजर के किसी भी कॉन्वर्सेशन में कोट एंड रिप्लाई का फीचर दिया जाएगा. WhatsApp में ये फीचर पहले से है. इस फीचर का मतलब ये है कि किसी एक मैसेज का रिप्लाई उस मैसेज के नीचे ही कर सकते हैं उसे कोट करके.

वेंचर बीट की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फीचर का यूज किसी इंडिविजुअल मैसेंजर के मैसेज को होल्ड करके किया जा सकेगा जैसा आप वॉट्सऐप पर करते हैं. होल्ड करते ही यहां आपको रिप्लाई का ऑप्शन दिखेगा, यहां से आप ऑरिजनल मैसेज के रिस्पॉन्स में रिप्लाई कर सकते हैं और ऑरिजनल मैसेज कोट में दिखेगा. हालांकि कोट मैसेज के रिस्पॉन्स में कोई थ्रेड नहीं बनेगा.

फेसबुक मैसेंजर में वॉट्सऐप के कई फीचर आए हैं इसी तरह मैसेंजर के फीचर्स भी वॉट्सऐप में दिए गए हैं, क्योंकि पेरेंट कंपनी फेसबुक है. यह फीचर इस बात की तरफ इशारा करता है कि कंपनी जल्द ही क्रॉस प्लेटफॉर्म मैसेजिंग का ऑप्शन दिया जाएगा.

हाल ही में फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने कहा है कि मैसेंजर, इंस्टा और वॉट्सऐप को मर्ज करने का प्लान है. मर्ज यानी तीनों को मिला कर क्रॉस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा, ताकि मैसेंजर से वॉट्सऐप में और वॉट्सऐप से इंस्टा में मैसेज कर पाएं. ऐसे ही तीनों ऐप्स से किसी भी ऐप्स में मैसेज कर पाएंगे.

मैसेंजर के इस नए फीचर का स्क्रीनशॉट वेंचरबीट ने जारी किया है. हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि ये फीचर सभी लोगों को कब से दिया जाएगा. अभी हाल ही में मैसेंजर में डार्क मोड का फीचर दिया गया है. इसे एनेबल करने के लिए किसी चैट में मून की इमोजी भेजनी होती है फिर यूजर डार्क मोड ऑन और ऑफ करना का ऑप्शन दिया जाता है.

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने चुनाव लड़ने की खबरों पर विराम लगा दिया है. अभिनेता सलमान खान ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, ना चुनाव लड़ूंगा और ना किसी पार्टी का प्रचार करूंगा. सलमान खान ने एक तरह से सियासत से तौबा करते हुए कहा कि चुनाव लड़ने की अटकलों में कोई दम नहीं है.

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोटरों को प्रेरित करने के लिए हाल ही में सलमान खान और आमिर खान को टैग करते हुए ट्वीट किया था, जिसमें लिखा था कि वोटिंग सिर्फ अधिकार नहीं है बल्कि कर्तव्य भी है. ये वक्त देश के युवाओं को अपने अंदाज में वोट करने के लिए प्रेरित करने का है, जिससे हम अपने लोकतंत्र और देश को मजबूत कर सकें. सलमान खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ट्वीट का होली के दिन जवाब देते हुए लिखा कि 'हम लोकतंत्र में रहते हैं, वोट डालना हर भारतीय का कर्तव्य है. मैं हर वोटर से कहूंगा कि अपने अधिकार का इस्तेमाल करें.

बता दें कि मध्य प्रदेश कांग्रेस बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर में अपने प्रत्याशी के लिए लोकसभा चुनाव प्रचार में उतारने की कोशिश में था. जिससे बीजेपी का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर 30 साल बाद जीत दर्ज की जा सके.

सलमान का जन्म इंदौर के पलासिया इलाके में हुआ था और मुंबई में शिफ्ट होने से पहले उन्होंने इंदौर शहर में अपने बचपन का काफी समय गुजारा है. मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा था कि हमारे नेता सलमान खान से इंदौर में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने की पहले ही बातचीत कर चुके हैं. हालांकि सलमान खान ने अब राजनीति में उतरने की खबरों और कयासों का खंडन कर दिया है.

No comments:

Post a Comment